सञ्जय उवाच |
एवमुक्त्वा ततो राजन्महायोगेश्वरो हरि: |
दर्शयामास पार्थाय परमं रूपमैश्वरम् || 9||
संजय उवाच-संजय ने कहा; एवम्-इस प्रकार से; उक्त्वा -कहकर; ततः-तत्पश्चात्; राजन्–राजा; महा-योग-ईश्वरः-परम-योग के स्वामी भगवान; हरिः-श्रीकृष्ण; दर्शयामास-आस-दिखाया; पार्थाय–अर्जुन को; परमम्-दिव्य; रुपम्-ऐश्वरम्-वैभव।
BG 11.9: संजय ने कहा-हे राजन्! इस प्रकार से कहकर योग के स्वामी महा योगेश्वर श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिव्य विश्वरूप दिखाया।
अर्जुन ने इस अध्याय के चौथे श्लोक में श्रीकृष्ण को योगेश्वर कह कर संबोधित किया था। अब वह एक विशेषण 'महा' जोड़कर उन्हें सभी योगियों का भगवान कह संबोधित कर रहा है। संजय को अपने गुरु वेदव्यास से दूर दृष्टि का वरदान प्राप्त था। उसने भी अर्जुन की भांति भगवान श्रीकृष्ण का विराट विश्वरूप देखा था। अगले चार श्लोकों में संजय, अर्जुन ने जो देखा था उसका वर्णन किया गया है। ऐश्वर्य शब्द का अर्थ 'वैभव' है। भगवान का विराट विश्वरूप उनके ऐश्वर्यों से परिपूर्ण है और इसे देखने से भय, विस्मय और श्रद्धा उत्पन्न होती है।
सञ्जय उवाच |
एवमुक्त्वा ततो राजन्महायोगेश्वरो हरि: |
दर्शयामास पार्थाय परमं रूपमैश्वरम् || 9||
संजय ने कहा-हे राजन्! इस प्रकार से कहकर योग के स्वामी महा योगेश्वर श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिव्य विश्वरूप दिखाया।
Sign in to save your favorite verses.
Sign In
जिस ज्ञान की आप खोज कर रहे हैं, सीधे वहाँ पहुँचें
पवित्र भगवद्गीता के शाश्वत प्रेरणादायक ज्ञान से अपना दिन शुरू करें, जो सीधे आपके ईमेल पर पहुँचे!
Welcome 🙏
Here's what you've unlocked
Bookmarks
Save verses for quick return
Notes
Write your own reflections
Progress
Track all 18 chapters
Verse of the Day
A new shloka in your inbox daily