सत्कारमानपूजार्थं तपो दम्भेन चैव यत् |
क्रियते तदिह प्रोक्तं राजसं चलमध्रुवम् || 18||
सत्-कार-आदर; मान-सम्मान; पूजा-पूजा; अर्थम् के लिए; तपः-तपस्या; दम्भेन–डींग मारना; च-भी; एव-वास्तव में; यत्-जो; क्रियते सम्पन्न करना; तत्-वह; इस-इस संसार में; प्रोक्तं-कहा जाता है। राजसम्-रजोगुण; चलम्-अस्थिर; अध्रुवम्-अस्थायी।
BG 17.18: जब किसी तपस्या को मान-सम्मान प्राप्त करने के लिए दंभपूर्वक सम्पन्न किया जाता है तब यह राजसी कहलाती है। इससे प्राप्त होने वाले लाभ अस्थायी तथा क्षणभंगुर होते हैं।
स्वयं के शुद्धिकरण के लिए यद्यपि तपस्या एक उत्तम साधन है किंतु सभी व्यक्ति इसका उपयोग शुद्ध भावना से नहीं करते। एक राजनीतिज्ञ अपने भाषणों के लिए कड़ा परिश्रम करता है। यह भी तप का एक प्रकार है किंतु इसके पीछे उसका उद्देश्य पद तथा प्रतिष्ठा पाना होता है। इसी प्रकार यदि कोई व्यक्ति सम्मान, यश और अति प्रशंसा प्राप्त करने के लिए स्वयं को आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रखता है तो इसके पीछे भी कोई भौतिक उद्देश्य जुड़ा होता है किंतु इसका माध्यम भिन्न होता है। ऐसी तपस्या को राजसी श्रेणी में रखा गया है जो सम्मान, सत्ता अथवा अन्य भौतिक प्रतिफलों को प्राप्त करने के लिए सम्पन्न की जाती है।
सत्कारमानपूजार्थं तपो दम्भेन चैव यत् |
क्रियते तदिह प्रोक्तं राजसं चलमध्रुवम् || 18||
जब किसी तपस्या को मान-सम्मान प्राप्त करने के लिए दंभपूर्वक सम्पन्न किया जाता है तब यह राजसी कहलाती है। इससे …
Sign in to save your favorite verses.
Sign Inपवित्र भगवद्गीता के शाश्वत प्रेरणादायक ज्ञान से अपना दिन शुरू करें, जो सीधे आपके ईमेल पर पहुँचे!
Welcome 🙏
Here's what you've unlocked
Bookmarks
Save verses for quick return
Notes
Write your own reflections
Progress
Track all 18 chapters
Verse of the Day
A new shloka in your inbox daily