विषयेन्द्रियसंयोगाद्यत्तदग्रेऽमृतोपमम् |
परिणामे विषमिव तत्सुखं राजसं स्मृतम् || 38||
विषय-इन्द्रिय विषयों के साथ; इन्द्रिय-इन्द्रियों के; संयोगात्-संपर्क से; यत्-जो; तत्-वह; अग्रे–प्रारम्भ में; अमृत-उपमम्-अमृत के समान; परिणामे अन्त में; विषम्-इव-विष के समान; तत्-वह; सुखम्-सुख; राजसम्-राजसी; स्मृतम्-माना जाता है।
BG 18.38: इन्द्रियों द्वारा उसके विषयों के संपर्क से उत्पन्न सुख को रजोगुणी कहा जाता है। ऐसा सुख आरम्भ में अमृत के सदृश लगता है और अंततः विष जैसा हो जाता है।
राजसिक सुख इन्द्रियों और उसके विषयों के संपर्क से उत्पन्न होता है। लेकिन ऐसा आनंद अल्प काल तक रहता है और परिणामस्वरूप अपने पीछे लोभ, चिंता आदि दोष छोड़ जाता है और माया के आवरण का और अधिक गाढ़ा कर देता है। संसारिक क्षेत्र में भी सफलता के लिए राजसिक सुखों का त्याग करना अनिवार्य है। क्षणभंगुर सुख से दूर रहने की चेतावनी के रूप में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू अपने पुस्तकालय में रखी हुई पुस्तक में लिखित 'स्टॉपिंग बाई वुड्स ऑन ए स्नोइंग इवनिंग' कविता की पंक्तियों का अक्सर अपयोग करते थे।
वन सुन्दर, अंधकारमय और घने हैं,
परन्तु मुझे कई वचनों को पूरा करना है,
और विश्राम करने से पूर्व मुझे कई लक्ष्यों को प्राप्त करना है,
और विश्राम करने से पूर्व मुझे कई लक्ष्यों को प्राप्त करना है,
नित्य और दिव्य आनन्द का मार्ग भोग नहीं है बल्कि त्याग, तपस्या और अनुशासन है।
विषयेन्द्रियसंयोगाद्यत्तदग्रेऽमृतोपमम् |
परिणामे विषमिव तत्सुखं राजसं स्मृतम् || 38||
इन्द्रियों द्वारा उसके विषयों के संपर्क से उत्पन्न सुख को रजोगुणी कहा जाता है। ऐसा सुख आरम्भ में अमृत के …
Sign in to save your favorite verses.
Sign In
जिस ज्ञान की आप खोज कर रहे हैं, सीधे वहाँ पहुँचें
पवित्र भगवद्गीता के शाश्वत प्रेरणादायक ज्ञान से अपना दिन शुरू करें, जो सीधे आपके ईमेल पर पहुँचे!
Welcome 🙏
Here's what you've unlocked
Bookmarks
Save verses for quick return
Notes
Write your own reflections
Progress
Track all 18 chapters
Verse of the Day
A new shloka in your inbox daily