न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते |
तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति || 38||
न-नहीं; हि-निश्चय ही; ज्ञानेन-दिव्य ज्ञान; सदृशम् समान; पवित्रम्-शुद्ध; इह-इस संसार में; विद्यते विद्यमान है; तत्-उस; स्वयम्-अपने आप; योग–योग के अभ्यास में; संसिद्धः-जो पूर्णता प्राप्त कर लेता है; कालेन यथासमय; आत्मनि-अपने भीतर; विन्दति-पाता है।
BG 4.38: इस संसार में दिव्यज्ञान के समान कुछ भी शुद्ध नहीं है। जो मनुष्य योग के अभ्यास द्वारा मन को शुद्ध कर लेता है वह हृदय में इस ज्ञान को प्राप्त करता है।
ज्ञान में मन को शुद्ध करने, मनुष्य को ऊपर उठाने, मुक्त करने और भगवान के साथ एकीकृत की शक्ति होती है इसलिए यह उदात्त और शुद्ध होता है किन्तु ज्ञान को दो श्रेणियों में विभाजित किया जाता है-सैद्धान्तिक ज्ञान और व्यवहारिक ज्ञान।
एक प्रकार का ज्ञान वह है जिसे हम धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर और गुरु से श्रवण कर प्राप्त करते हैं। इस प्रकार का सैद्धान्तिक ज्ञान अपूर्ण होता है। यह उसी प्रकार का ज्ञान है जैसे किसी ने व्यंजन बनाने की पुस्तक का स्मरण कर लिया हो किन्तु स्वयं कभी रसोई में प्रवेश न किया हो। इस प्रकार के सैद्धान्तिक ज्ञान से भूखे की क्षुधा को शांत नहीं किया जा सकता। इसी प्रकार जब कोई मनुष्य आत्मा, भगवान, माया, कर्म, ज्ञान और भक्ति से संबंधित विषयों पर गुरु से सैद्धान्तिक ज्ञान अर्जित करता है, वो केवल इस ज्ञान से किसी को भगवत्प्राप्ति नहीं होती।
जब कोई मनुष्य साधना का अभ्यास करता है तब इसके परिणामस्वरूप अन्तःकरण शुद्ध हो जाता है, और फिर मनुष्य आत्मा की प्रकृति और भगवान के साथ इसके संबंध की अनुभूति करता है।
ऋषि पतंजलि ने इस प्रकार से कहा है-
श्रुतानुमानप्रज्ञाभ्यामन्यविषया विशेषार्थत्वात् ।।
(योग दर्शन-1.49)
"भक्ति योग के अभ्यास द्वारा आत्मा का ज्ञान प्राप्त करना धार्मिक ग्रंथों के सैद्धान्तिक ज्ञान से श्रेष्ठ है।" ऐसे अनुभूत ज्ञान की श्रीकृष्ण ने प्रशंसा की है।
न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते |
तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति || 38||
इस संसार में दिव्यज्ञान के समान कुछ भी शुद्ध नहीं है। जो मनुष्य योग के अभ्यास द्वारा मन को शुद्ध …
Sign in to save your favorite verses.
Sign In
जिस ज्ञान की आप खोज कर रहे हैं, सीधे वहाँ पहुँचें
पवित्र भगवद्गीता के शाश्वत प्रेरणादायक ज्ञान से अपना दिन शुरू करें, जो सीधे आपके ईमेल पर पहुँचे!
Welcome 🙏
Here's what you've unlocked
Bookmarks
Save verses for quick return
Notes
Write your own reflections
Progress
Track all 18 chapters
Verse of the Day
A new shloka in your inbox daily