नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावक: |
न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुत: || 23||
न–नहीं; एनम्-इस आत्मा को; छिन्दन्ति-टुकड़े-टुकड़े; शस्त्राणि-शस्त्र द्वारा; न-नहीं; एनम्-इस आत्मा को; दहति–जला सकता है; पावक:-अग्नि; न कभी नहीं; च-और; एनम्-इस आत्मा को; क्लेदयन्ति–भिगोया जा सकता है; आपः-जल; न कभी नहीं; शोषयति-सुखाया जा सकता है; मारूतः-वायु।
BG 2.23: किसी भी शस्त्र द्वारा आत्मा के टुकड़े नहीं किए जा सकते, न ही अग्नि आत्मा को जला सकती है, न ही जल द्वारा उसे गीला किया जा सकता है और न ही वायु इसे सुखा सकती है।
चेतना, जो आत्मा का लक्षण है, उसे भौतिक अवयवों द्वारा समझा जा सकता है लेकिन आत्मा स्वयं भौतिक विषयों के संपर्क में नहीं रहती। ऐसा केवल इसलिए है कि आत्मा दिव्य है और इस कारण से आत्मा भौतिक विषयों के संसर्गों से परे है। वायु आत्मा को सुखा नहीं सकती और जल द्वारा इसे भिगोया या अग्नि द्वारा इसे जलाया नहीं जा सकता है, ऐसा कहकर श्रीकृष्ण ने आत्मा का विशद वर्णन किया है।
नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावक: |
न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुत: || 23||
किसी भी शस्त्र द्वारा आत्मा के टुकड़े नहीं किए जा सकते, न ही अग्नि आत्मा को जला सकती है, न …
Sign in to save your favorite verses.
Sign In
जिस ज्ञान की आप खोज कर रहे हैं, सीधे वहाँ पहुँचें
पवित्र भगवद्गीता के शाश्वत प्रेरणादायक ज्ञान से अपना दिन शुरू करें, जो सीधे आपके ईमेल पर पहुँचे!
Welcome 🙏
Here's what you've unlocked
Bookmarks
Save verses for quick return
Notes
Write your own reflections
Progress
Track all 18 chapters
Verse of the Day
A new shloka in your inbox daily