यामिमां पुष्पितां वाचं प्रवदन्त्यविपश्चित: |
वेदवादरता: पार्थ नान्यदस्तीति वादिन: || 42||
कामात्मान: स्वर्गपरा जन्मकर्मफलप्रदाम् |
क्रियाविशेषबहुलां भोगैश्वर्यगतिं प्रति || 43||
याम् इमाम् ये सब पुष्पिताम्-बनावटी; वाचम्-शब्द; प्रवदन्ति-कहते हैं; अविपश्चित:-अल्पज्ञान वाले मनुष्य; वेदवादरताः-वेदों के अलंकारिक शब्दों में आसक्ति रखने वाले; पार्थ-पृथा का पुत्र, अर्जुन; न-अन्यत्-दूसरा कोई नहीं; अस्ति-है; इति–इस प्रकार; वादिनः-अनुशंसा करना; काम-आत्मानः-इन्द्रियतृप्ति के इच्छुक; स्वर्गपरा:-स्वर्गलोक की प्राप्ति का लक्ष्य रखने वाले; जन्म-कर्म-फल-उत्तम जन्म तथा फल की इच्छा से कर्म करने वाले; प्रदाम्-प्रदान करने वाला; क्रियाविशेष-आडम्बरपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान करना; बहुलाम्-विभिन्न; भोग-इन्द्रिय तृप्ति; ऐश्वर्य-वैभव; गतिम्-उन्नति; प्रति-की ओर।
BG 2.42-43: अल्पज्ञ मनुष्य वेदों के आलंकारिक शब्दों में अत्यधिक आसक्त रहते हैं। वे स्वर्गलोक का सुख भोगने हेतु दिखावटी कर्मकाण्ड करने की अनुशंसा करते हैं और वे यह मानते हैं कि वेदों में उच्च सिद्धान्तों का वर्णन नहीं किया गया है। वे वेदों के केवल उन्हीं खण्डों को महिमामण्डित करते हैं जो उनकी इन्द्रियों को तृप्त करे और वे उत्तम जन्म, ऐश्वर्य, इन्द्रिय तृप्ति और स्वर्गलोक की प्राप्ति के लिए आडम्बरयुक्त कर्मकाण्डों का पालन हैं।
वेदों को तीन भागों में विभक्त किया गया है। ये खण्ड हैं-कर्मकाण्ड (धार्मिक अनुष्ठान) ज्ञान काण्ड (ज्ञान खण्ड) उपासना काण्ड (भक्ति खण्ड)। कर्मकाण्ड में भौतिक सुखों को भोगने और स्वर्गलोक की प्राप्ति के उद्देश्य से धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। वे लोग जो इन्द्रिय तृप्ति की कामना रखते है; वेदों के इस भाग को महिमामण्डित करते हैं।
स्वर्गलोक में भौतिक ऐश्वर्य और इन्द्रिय तृप्ति के भरपूर साधन उपलब्ध होते हैं। किन्तु स्वर्गलोक की कामना आध्यात्मिक उत्थान के लिए सहायक नहीं होती। स्वर्गलोक में भी मायाबद्ध संसार की तरह राग और द्वेष पाया जाता है और स्वर्ग लोक में जाने के पश्चात् जब हमारे संचित पुण्यकर्म समाप्त हो जाते है तब हमें पुनः मृत्युलोक में वापस आना पड़ता है।
अल्पज्ञानी लोग स्वर्ग की कामना रखते हैं और सोंचते हैं कि वेदों का केवल यही उद्देश्य है। इस प्रकार वे भगवतप्राप्ति का प्रयास न करते हुए निरन्तर जन्म और मृत्यु के चक्र में घूमते रहते हैं। जबकि आध्यात्मिक चिन्तन में लीन साधक स्वर्ग की प्राप्ति को अपना लक्ष्य नहीं बनाते।
मुण्डकोपनिषद् में वर्णित है
अविद्यायामन्तरे वर्तमानाः स्वयंधीराः पण्डितं मन्यमानाः। जङ्घन्यमानाः परियन्ति मूढा अन्धेनैव नीयमाना यथान्धाः।।
(मुण्डकोपनिषद्-1.2.8)
"जो स्वर्ग जैसे उच्च लोकों का सुख पाने के प्रयोजन से वेदों में वर्णित आडम्बरपूर्ण कर्मकाण्डों में व्यस्त रहते है और स्वयं को धार्मिक ग्रंथों का विद्वान समझते हैं वास्तव में वे मूर्ख हैं। वे एक अंधे व्यक्ति द्वारा दूसरे अंधे को रास्ता दिखाने वाले के समान हैं।"
यामिमां पुष्पितां वाचं प्रवदन्त्यविपश्चित: |
वेदवादरता: पार्थ नान्यदस्तीति वादिन: || 42||
कामात्मान: स्वर्गपरा जन्मकर्मफलप्रदाम् |
क्रियाविशेषबहुलां भोगैश्वर्यगतिं प्रति || 43||
अल्पज्ञ मनुष्य वेदों के आलंकारिक शब्दों में अत्यधिक आसक्त रहते हैं। वे स्वर्गलोक का सुख भोगने हेतु दिखावटी कर्मकाण्ड करने …
Sign in to save your favorite verses.
Sign In
जिस ज्ञान की आप खोज कर रहे हैं, सीधे वहाँ पहुँचें
पवित्र भगवद्गीता के शाश्वत प्रेरणादायक ज्ञान से अपना दिन शुरू करें, जो सीधे आपके ईमेल पर पहुँचे!
Welcome 🙏
Here's what you've unlocked
Bookmarks
Save verses for quick return
Notes
Write your own reflections
Progress
Track all 18 chapters
Verse of the Day
A new shloka in your inbox daily