यावत्सञ्जायते किञ्चित्सत्वं स्थावरजङ्गमम् |
क्षेत्रक्षेत्रज्ञसंयोगात्तद्विद्धि भरतर्षभ || 27||
यावत्-जो भी; सञ्जायते-प्रकट होता है; किञ्चित्-कुछ भी; सत्त्वम्-अस्तित्त्व; स्थावर-अचर; जङ्गमम्-चर; क्षेत्र-कर्मक्षेत्र; क्षेत्र-ज्ञ तथा शरीर को जानने वाले का; संयोगात्-संयोग से; तत्-तुम; विद्धि-जानो; भरत-ऋषभ-भरतवंशियों में श्रेष्ठ।
BG 13.27: हे भरतवंशियों में श्रेष्ठ! चर और अचर जिनका अस्तित्व तुम्हें दिखाई दे रहा है वह कर्म क्षेत्र और क्षेत्र के ज्ञाता का संयोग मात्र है।
श्रीकृष्ण ने यहाँ 'यावत् किञ्चित्' शब्द का प्रयोग किया है जिसका अर्थ है 'जो भी कुछ अस्तित्त्व में हैं' चाहे वह विशाल ही या अति सूक्ष्म हो। सबका जन्म 'क्षेत्रज्ञ' अर्थात् शरीर के ज्ञाता और क्षेत्र अर्थात् कर्म क्षेत्र के संयोग से होता है। अब्राहमिक परम्परा मानव शरीर में आत्मा के अस्तित्त्व को स्वीकार करती है किन्तु अन्य प्राणियों में आत्मा के अस्तित्त्व को स्वीकार नहीं करती। यह विचारधारा अन्य जीवों के प्रति हिंसा को बढ़ावा देती है। किन्तु वैदिक दर्शन में यह कहा गया है कि जहाँ भी चेतना है वहाँ आत्मा रहती है। इसके बिना कुछ भी चेतन नहीं रह सकता। 20वीं शताब्दी के प्रारम्भ में सर जी. सी. बोस ने एक खोज द्वारा यह सिद्ध किया था कि पेड़-पौधे भी भावनाओं का अनुभव करते हैं और वे भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकते हैं। इनके अनुसंधान ने सिद्ध किया कि मधुर संगीत पौधों के विकास में वृद्धि कर सकता है। जब एक शिकारी वृक्ष पर बैठी चिड़िया को मारता है तब वृक्ष में होने वाला कम्पन्न यह दर्शाता है कि वृक्ष चिड़िया के लिए दुःखी होता है। जब किसी उद्यान का माली उद्यान में प्रवेश करता है तब पेड़ पौधे हर्षित होने लगते हैं। पेड़ के कम्पनों में होने वाले परिवर्तनों से ज्ञात होता है कि यह चैतन्य है और यह भावनाओं का अनुभव करता है। ये सब टिप्पणियाँ यहाँ श्रीकृष्ण के इस कथन की पुष्टि करती हैं कि सभी प्राणियों में चेतना होती है तथा वे सभी आत्मा और शरीर का संयोगरूप हैं।
यावत्सञ्जायते किञ्चित्सत्वं स्थावरजङ्गमम् |
क्षेत्रक्षेत्रज्ञसंयोगात्तद्विद्धि भरतर्षभ || 27||
हे भरतवंशियों में श्रेष्ठ! चर और अचर जिनका अस्तित्व तुम्हें दिखाई दे रहा है वह कर्म क्षेत्र और क्षेत्र के …
Sign in to save your favorite verses.
Sign In
जिस ज्ञान की आप खोज कर रहे हैं, सीधे वहाँ पहुँचें
पवित्र भगवद्गीता के शाश्वत प्रेरणादायक ज्ञान से अपना दिन शुरू करें, जो सीधे आपके ईमेल पर पहुँचे!
Welcome 🙏
Here's what you've unlocked
Bookmarks
Save verses for quick return
Notes
Write your own reflections
Progress
Track all 18 chapters
Verse of the Day
A new shloka in your inbox daily